👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कई मोहल्ले बुधवार की सुबह चंडी मैया के उद्घोष से गूंज उठे. श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर भक्तों को दर्शन देने निकली पालकी में सवार चंडी मैया की पालकी यात्रा लालकोठी से शिव मंदिर से होते हुए देवलोक कॉलोनी से शेर वाली कोठी से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया. भक्तों ने मां चंडी के भजनों पर नृत्य किया. भक्ति के रंग में रंगे भक्तों ने जगह-जगह चंडी मैया की पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया. इस अवसर पर महंत रवींद्र पोपट, अखिल अग्रवाल, अनुज, विनीत, महेश टयाला आदि उपस्थित रहे.






























