हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में ट्रक चालक की लापरवाही से रेलवे यातायात प्रभावित हो गया और रेलवे फाटक का बूम टूट गया जिससे रेलवे फाटक का बूम ओएचई लाइन पर लटक गया जिससे यातायात भी प्रभावित रहा.
बताते चलें कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली मुरादाबाद रेल मार्ग पर एक ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मार दी जिससे बूम टूटकर ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर लटक गया और फाटक बंद नहीं हो सका. मंगलवार की देर शाम स्याना रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने मामले की जानकारी रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक को दी. इस दौरान गेट मैन ने मैनुअल सिग्नल कर दिल्ली से बरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस को रवाना किया लेकिन सिग्नल फेल होने की वजह से शताब्दी और जनशताब्दी एक्सप्रेस को अमरोहा के गजरौला रेलवे स्टेशन पर रोका गया. वहीं फाटक की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया और लगभग एक घंटे बाद फाटक का बूम ठीक हुआ जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711































