हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव असरा में रविवार को दमकल विभाग ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की जिसमें सभी को आग से निपटने के टिप्स दिए गए। इस दौरान दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर किस तरह उससे निपटा जा सकता है। इसके लिए सभी को ट्रेनिंग भी दी गई।
यह बैठक ग्राम पंचायत असरा के प्रधान सोनवीर सिंह के आवास पर हुई जिसमें दमकल विभाग की ओर से L F M नरेंद्र कुमार व कमल गिरी व अतुल शर्मा आदि फायर की टीम में शामिल हुए। ग्रामीणों को जागरुक करने के उद्देश्य से पंपलेट भी बांटे गए। इस दौरान ग्राम प्रधान सोनवीर सिंह, हेमराज, मानसिंह, राहुल, सुंदर, जयपाल, मनोज पाल, राजकुमार, सचिन, कोमल, अंजलि, प्रदीप, रघुवीर, बूंदी आदि मौजूद रहे।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711

































