👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित श्री दुर्गा चंडी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया।
बता दें कि इस अवसर पर विभिन्न गांवों के लोग अखंड ज्योत लेने मंदिर पहुंचे और सभी श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। मैय्या के भजनों पर नृत्य कर भक्तों ने खूब आनंद लिया। भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु इस अवसर पर नंगे पांव ही मंदिर पहुंचे और मैय्या का आशीर्वाद लिया।























