हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा में शुक्रवार की शाम को लूट का विरोध करने पर बदमाशों द्वारा बाप-बेटे को चाकू व गोली से घायल करने की घटना पर हापुड़ के व्यापारियों ने कड़ी निंदा की है और लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई में शनिवार को व्यापारियों की एक सभा हुई। सभा को जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने व्यापारियों के साथ हो रही लूटपाट की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लुटेरों को पकड़नें की मांग की।
सभा को नगर अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, सचिव अमन गुप्ता, अशोक बबली आदि ने भी सम्बोधित किया। सभा में निर्णय लिया गया कि जनपद हापुड़ में बढ़ रहे आपराधिक ग्राफ से सूबे के मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा औऱ आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739
























