👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी चार बच्चों का चयन तीन अप्रैल को गुड़गांव में आयोजित होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में हो गया है. चारों बच्चे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रहे हैं. बता दें कि प्रतियोगिता तीन अप्रैल को गुड़गांव में आयोजित होगी जिसमें 9 वर्षीय काजल 500 मीटर, पांच वर्षीय कन्हैया 500 मीटर, पांच वर्षीय यश 200 मीटर, आठ वर्षीय युगल राणा 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे.
मुकाबला अपने नाम करने के लिए सभी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. खिलाड़ी विनोद राणा भी दिन-रात बच्चों के साथ लगे हुए हैं. बता दें कि गुड़गांव में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में हापुड़ के चयनित चार बच्चों में से तीन बच्चों के पिता विनोद राणा है.





























