हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में लगातार बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं से यह संकेत मिल रहे हैं कि जनपद में सांस के धंधेबाज सक्रिय हैं और अवैध रुप से बूचडंखाने संचालित हो रहे हैं। यानि कि जनपद हापुड़ मांस की सप्लाई का अड्डा बना हैं।
थाना गढ़मुक्तेश्वर का एक गांव हैं खिलवाई। इस गांव में किसान फकीर चन्द रहते हैं जो खेती के साथ-साथ मवेशी भी पालते हैं। बात बीती रात की हैं जब मवेशी चोर गिरोह किसान फकीर चन्द के घर आ धमके और मकान में नकब लगाकर एक भैंस चोरी कर ले गए। किसान को पशु चोरी का गुरुवार की सुबह उस समय पता चला जब वह भैंस को चारा डालने के लिए उठा। किसान ने रिपोर्ट दर्ज करने हेतु गढ़ कोतवाली में तहरीर दी हैं।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041

सरस्वती ग्रुप से अशोक कुमार गुप्ता (बीमे वाले) श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में प्रधान पद हेतु मैदान में
























