हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में बुधवार को कक्षा एक से लेकर 8 तक के छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा शुरु हुई। ये परीक्षाएं जनपद के ब्लाकों हापुड़, गढ़, धौलाना व सिम्भावली के परिषदीय विद्यालयों में शुरु हुई।
गांव नवादा के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों ने तन्मयता के साथ परीक्षा दी। इसके अतिरिक्त हापुड़ के लक्ष्मी जूनियर हाईस्कूल, दयानंद पाठशाला, सिकंदरगेट के प्राथमिक विद्यालय आदि में भी परीक्षा सम्पन्न हुई।























