👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के गांव लुखराड़ा के जंगल में कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गांव लुखराड़ा के जंगल में राजवीर सिंह के दो बेटे हरिओम व जितेंद्र काम कर रहे थे कि घात लगाए कुछ लोगों ने फावड़े से दोनों सगे भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में हरिओम व जितेंद्र घायल हो गए। हरिओम ने गांव के ही जगदीश, देवेंद्र, पवन, सुधा, नीरज व अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।






























