👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कमेला रोड पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुर्गी दाना फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने फैक्ट्री स्वामी हाजी अनवार और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की कार्रवाई में जुट गई.
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि कमेला रोड पर मुर्गी दाने की एक फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही है. उसके बाद भारी पुलिस बल फैक्ट्री पर पहुंचा जिससे फैक्ट्री में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिस के साथ पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जिसने फैक्ट्री से सैंपलिंग की. पुलिस ने इस दौरान फैक्ट्री स्वामी हाजी अनवर उसके बेटे अबरार, चमन और उबेद को गिरफ्तार कर लिया.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























