हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्य समिति के सदस्यों के लिए 27 मार्च को होने वाले मतदान हेतु श्री सरस्वती ग्रुप व गोयल ग्रुप की ओर से चुनाव प्रचार हेतु गति दी जा रही है। दोनों ही गुटों के प्रत्याशी सामूहिक चुनाव प्रचार के साथ-साथ व्यक्तिगत रुप से भी सम्पर्क कर वोट मांग रहे है। इस चुनाव में 1090 मतदाता वोट डालेंगे।
श्री सरस्वती ग्रुप से प्रधान हेतु अशोक गुप्ता बीमे वाले, उप प्रधान हेतु पुरुषोत्तमशरण अग्रवाल, मंत्री पद हेतु सुरेश चंद सम्पादक, उपमंत्री पद हेतु अजय अग्रवाल मुर्गी दाना, प्रबंधक पद पर सुधीर अग्रवाल (चोटी), उपप्रबंधक पद पर अजय मंगल गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर ललित कुमार गोयल तथा आडिटर पद पर अनिल कुमार गुप्ता आलू वाले उम्मीदवार है।
गोयल ग्रुप से प्रधान पद पर विजय कुमार गोयल, उपप्रधान पद पर प्रभात कुमार अग्रवाल, मंत्री पद पर अमित अग्रवाल उर्फ जोनी, उपमंत्री पद राजेंद्र अग्रवाल रोशे, प्रबंधक पद पर विकास गोयल, उपप्रबंधक पद पर सुशील कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप गोयल, आडिटर पद पर सुशांत बंसल प्रत्याशी है।
इसके अतिरिक्त शिक्षा प्रसार समिति की 27 सदस्यों, डिग्री कालेज व 8 सदस्यों तथा इंटर कालेज के 5 सदस्यों के लिए भी अनेक प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे है।
एस.एस.वी डिग्री कालेज परिसर में 27 मार्च की सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान से अगले दिन 28 मार्च को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी और शाम तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























