👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 103/22 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी का आयशर कैन्टर बरामद किया है।आरोपी जनपद सम्भल के गांव सिरसी का रजा हुसैन है।पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।




























