👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली के मौहल्ला आदर्श नगर में दबंगों ने लाठी-डंडों व चाकू से लैंस होकर एक व्यक्ति पर प्राण घातक हमला कर दिया जिस कारण व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि रंजिशन आदर्श नगर कालोनी के कुछ लोगों ने उमेश कुमार पर हथियारों से हमला बोल दिया जिस कारण उमेश बुरी तरह घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। घायल उमेश की पत्नी मीना ने कालोनी के ही आकाश, शम्मी, मन्नू, भारत व अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक अन्य समाचार के अनुसार कोटला मेवातियान में कुछ युवकों ने गुलशन के साथ मारपीट की और जान से मारन की धमकी दी।




























