👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में एक नई मुहिम शुरू की गई है जिसके चलते निकाह के दौरान तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम डीजे बजाया गया, आतिशबाजी की गई तो काजी निकाह नहीं पढ़ाएंगे. इसके लिए ग्रामीणों ने एक नई पहल शुरू की है जिसके चलते उलमा ने घोषणा की है कि जिन शादियों में डीजे, नाच गाना, आतिशबाजी होगी वहां पर काजी निकाह नहीं पढ़ाएंगे. इसके लिए गांव में लोगों की कमेटी भी तैयार की गई है.
एक बैठक गांव में आयोजित की गई जो कि मदरसा जामिया अरबिया एजाज उल उलूम के मोहतमीम कारी शौकत अली साहब की अध्यक्षता में हुई. फैसला लिया गया कि यदि कोई काजी निकाह कराएगा तो उनका बहिष्कार किया जाएगा.





























