👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से 10 सेक्टर और 6 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी. 24 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं के 27258 छात्र शामिल होंगे जिसके लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यह परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों के बीच संपन्न कराई जाएंगी जिसमें हाई स्कूल के 14208 और इंटरमीडिएट के 13050 छात्र परीक्षा देंगे.































