हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक, एक बाइक इंजन तथा दो चाकू बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस शनिवार को बागड़पुर बाईपास पर गश्त कर रही थी कि वाहन चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरोह की निशानदेही पर दो बाइक व एक बाइक इंजन तथा दो बदमाशों के कब्जे से दो चाकू बरामद किए है। पकड़े गए बदमाश थाना हापुड़ देहात के गांव लालपुर के अंकित व विकास, गांव बागड़पुर का दीपक व सचिन है।
पकड़े गए वाहन चोर गिरोह ने बताया कि गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर आस-पास ही कहीं छिपा देते थे और फिर मौका मिलते ही फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर ग्राहकों व काबड़ियों को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।





























