👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के गांव पीर नगर सूदना में दो पक्षों में हुई कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में बलकटी व तमंचे आदि का प्रयोग हुआ।
पुलिस ने बताया कि गांव पीर नगर सूदना में शनिवार को हुई मामूली कहासुनी में रामपाल के बेटों ने भोपाल सिंह पक्ष के लोगों पर बलकटी व तमंचे आदि से हमला कर दिया। भोपाल सिंह ने रामपाल के बेटे प्रताप व राकेश तथा एक अन्य अनिल के विरुद्ध संगीन धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज की हैं। फिलहाल आरोपी फरार हैं।




























