👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपिटाई करने वालों के खिलाफ पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मामला दो दिन पुराना है जब पिलखुवा की परतापुर रोड पर एक छात्र चिंटू ट्यूशन से घर लौटते समय अपने मित्र के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर लाठी-डंडो से लैस दबंगों ने चिंटू पर हमला कर दिया। इस दौरान चिंटू बुरी तरह घायल हो गया जिसके सिर पर काफी चोटें आई।
मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। वहीं पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।





























