👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक हादसे का शिकार हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया.
बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब थाना देहात क्षेत्र में मंडी के सामने डिवाइडर से एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई. बाइक पर नीतू निवासी सबली और अलीपुर निवासी एक अन्य युवक सवार थे जो शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गए. हादसा इतना भयंकर था कि नीतू की मौत हो गई. अन्य युवक को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























