👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने थाना गजरौला के हिस्ट्रीशीटर को चाकू सहित धर दबोचा. पुलिस ने बताया कि गजरौला थाने का हिस्ट्रीशीटर मुकेश उर्फ लुक्का पलवाड़ा चौक के पास किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहा था कि गश्ती पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. आरोपी गजरौला पुलिस की नजर से बचकर थाना बहादुरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर रुसतमपुर में चोरी-छिपे रह रहा था.




























