👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में बाबा के बुलडोजर ने भाजपा को पुन: सत्ता में पहुंचा दिया है. उसी बुलडोजर की धूम हापुड़ में भी दिखाई दी है.होली पर्व पर हापुड़ में फुटपाथ पर लगने वाली खेल खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की पहली पसंद बाबा के बुलडोजर में दिखाई दी. बच्चों ने बाबा के बुलडोजर वाले खिलौने खूब खरीदे. इन खिलौनों की दुकानों पर अनेक साइजों में बुलडोजर उपलब्ध थे. प्रत्येक बुलडोजर की कीमत 10 से लेकर 100 रुपए तक थी. 20 रुपए वाले बुलडोजर खूब बिके. बाबा का बुलडोजर अब बच्चों में भी लोकप्रिय हो चला है.




























