👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : होली के त्योहार को देखते हुए हापुड़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा. एसपी हापुड़ की गोल मार्केट में पुलिस बल के साथ मैदान में उतरे और कानून व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए. वहीं ततारपुर ओवर ब्रिज के पास बुधवार की शाम को देहात थाना प्रभारी मिथिलेश उपाध्याय, चौकी प्रभारी मनिंदर सिंह ने पुलिस बल के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. संदिग्धों से पूछताछ की नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग आधा दर्जन वाहनों के चालान भी किए.
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380





























