👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद एक बार फिर बुल्डोजर मैदान में आ गया है। रिपेयरिंग के बाद आए बुल्डोजर ने आते ही गढ़ में भू-माफियाओं पर शिकंजा कसा है और अधिकारियों की देख-रेख में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा मुक्त कराया है। बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर स्थित महामृत्युंजय धाम व शनि मंदिर के पास नगर पालिका की भूमि पर पिछले कुछ महीनों से भू माफियाओं ने अवैध तरीके से कब्जा रखी थी। बुल्डोजर ने माफियाओं के इरादों पर पानी फेर दिया है। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन को कब्जा मुक्त कराया




























