👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत विशान हास्पिटल में घुसकर तोड़-फोड़ करने व स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है।
विशाल हास्पिटल के डाक्टर सुमित तोमर ने पुलिस रिपोर्ट में गुड्डू, मुनकाद को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया है। घटना के एक माह बाद यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार कर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है।





























