👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : कथा वाचक आचार्य मोहित शर्मा ने बाबूगढ़ में श्रीमदभागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं से कहा कि प्रभु को प्राप्त करने के लिए प्रभु का स्मरण करना जरूरी है। प्रभु अपने भक्तों की सदैव मदद करते है। दीन-दुखियों की सेवा करना ही सच्ची ईश्वरीय भक्ति है।
श्रीमद कथा का आयोजन कैलाश सेवा समिति की ओर से किया गया। आचार्य का स्वागत संजय शर्मा, कुलदीप, हरेंद्र चौधरी, अमित शर्मा आदि ने किया। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।




























