हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के ग्राउंड पर रविवार को हापुड़ बार एसोसिएशन एवं क्लासिक क्रिकेट क्लब हापुड़ के बीच क्रिकेट मैच खेला गया ।जिसमें हापुड़ बार एसोसिएशन के कप्तान दिनेश सैनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।हापुड़ बार एसोसिएशन के ओपनर बल्लेबाज अक्षय चौधरी ने मात्र 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 18 रन चार चौकों की मदद से बनाए वअभिजीत 32 रन के साथ मात्र 16 गेंदों में 40 रन की तेजतर्रार शुरुआत दी ।उसके बाद मुजम्मिल अंसारी के धैर्य पूर्ण 23 रन परवेज के 14 रन रजत के ताबड़तोड़ 53 रन वह हर्ष शर्मा के 12 रन के सहयोग से हापुड़ बार एसोसिएशन ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन का लक्ष्य निर्धारित किया ।क्लासिक क्रिकेट क्लब की तरफ से बॉलिंग में रुम्मन बब्बू दो विकेट राशिद हड्डी दो विकेट व शाह आलम सिद्दीकी ने तीन विकेट लिए ।निर्धारित 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की टीम ने सधी हुई शुरुआत की तथा रमीज खान के 46 व रम्मन बब्बू के 36 रन की बदौलत उम्दा शुरुआत की ।मगर हापुड़ बार एसोसिएशन के घातक बॉलर मनोज कुमार के तीन विकेट अक्षय चौधरी के 2 विकेट व मुजम्मिल अंसारी के 1 विकेट लेने पर क्लासिक क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी ,तथा इस प्रकार हापुड़ बार एसोसिएशन ने 18 रन से क्रिकेट मैच जीत लिया अक्षय चौधरी को संक्षिप्त मगर ताबड़तोड़ पारी खेलने व उम्दा फील्डिंग तथा उम्दा गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया इस अवसर पर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। हापुर बार एसोसिएशन की क्रिकेट टीम को आज अपने नियमित खिलाड़ी व बॉलर अजय पवार की कमी बेहद खली जोकि किसी कारणवश आज टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।

























