- पिलखुवा सीओ मामले की जानकारी देते हुए
हाफिजपुर, (हापुड़): पास के अकड़ौली में बदमाश एक दूध व्यवसायी के घर से ताला चटका कर करीब दस लाख रुपए के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए।
दीपक चौधरी गांव अकड़ौली में दूध व खल-चूरी का कारोबार करता है। गृह स्वामी परिवार के साथ घर में सो रहा था कि बदमाश आ धमके। व्यापारी का पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और बदमाश ताले चटका कर करीब दस लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर तथा नकदी ले गए।
सोमवार की सुबह परिवारजन जब सो कर उठे तो ताले टूटे हुए तथा सामान बिखरा हुआ देखकर पैरों तले की जमीन खिसक गई। गृहस्वामी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पिलखुवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। डॉग स्क्वॉड, सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950:

























