हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम नवादा की प्रधान इन्द्रेश देवी व भगत सिंह के सहयोग से ग्राम नवादा में मंगलवार को नारी शक्ति चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस सब इंस्पेक्टर डॉ०अनुराधा चौधरी महिला थाना हापुड़ व जिला पंचायत सदस्या सिमरन चौधरी रहीं।
मुख्य अतिथि को विद्यालय स्टाफ़ की ओर से गुलाबी पगड़ी, पटका पहनाकर व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम नवादा की ग्राम प्रधान को पगड़ी व पटके के साथ सम्मान प्रतीक भेंट किया गया।शक्ति टीम नवादा(गुलशन,रिंकी,मीनू,
ममता,नाजरीन) का मुख्य अतिथियों द्वारा फूल माला पहनाकर उनका विद्यालय कार्यों में विशेष सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों निर्मला,सहायिका मंजू देवी,संगीता को भी सम्मानित किया गया।
ग्राम के वरिष्ठ सदस्यो द्वारा विद्यालय स्टाफ़ द्वारा आयोजित इस नारी शक्ति चौपाल की प्रशंसा की गई।
बच्चों के द्वारा बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ से संबंधित कविता,नृत्य आदि प्रस्तुतियां देखकर मुख्य अतिथि अत्यंत मंत्रमुग्ध हो गए और बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विद्यालय स्टाफ़ को भी पगड़ी व फूलमालाओं से सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा,डॉ०रेणु देवी,अंजू त्यागी व ग्राम नवादा से गौरव चट्ठा, तेजवीर सिंह,रविन्द्र सिंह,दयानंद, धर्मवीर सिंह,हरेंद्र सिंह, प्रीति,रीत चौधरी ,ममता,शिवानी,पारुल आदि उपस्थित थे।

























