हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बेटे की हत्या की तहरीर देने वाले पिता को हापुड़ पुलिस ने हत्यारा बना दिया और मृतक के पिता सहित तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने तीनों आरोपियों को बरी कर दिया.
बता दें कि बाद साल 2020 की है जब 22 जुलाई को जनपद गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी भोपुरा निवासी कमल चंद तोमर के बेटे ऋषभ तोमर कश्यप का शव सिंभावली थाना क्षेत्र के माधापुर-औरंगाबाद मार्ग पर पड़ा मिला. पुलिस ने पिता को मामले की जानकारी दी जिसके बाद मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया.
पुलिस ने कमल चंद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीनों को आरोप मुक्त कर दिया जिससे पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

























