👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में छावनी से नीलकंठ फार्म हाउस जाने वाले मार्ग पर सर्विस रोड पर जलभराव होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वॉर्ड नंबर सात में नाले में कूड़ा जमा होने से पानी की उचित निकासी न होने से यह हालात बने हैं। लोगों का कहना है कि पानी इतना भर गया है कि छात्रों, स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही उनका कहना है कि जलभराव होने की वजह से ग्राहक दुकानों पर सामान लेने नहीं आ रहे जिससे व्यापारी पर काफी असर पड़ रहा है।
हाईवे के पास मौजूद इस सर्विस रोड पर जलभराव होने की वजह से बीमारियां भी पनप रही हैं। लोगों की मांग है कि उन्हें इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाया जाए।

























