👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वाहन चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही. हापुड़ में फ्रीगंज रोड पर स्थित तिलक नर्सिंग होम से एक बाइक और हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा से ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है. दोनों थानों ने अपने-अपने क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि रफीक नगर निवासी इरफान की बाइक फ्रीगंज रोड पर अस्पताल के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया. वहीं हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में इमतौरी निवासी अरविंद की ई रिक्शा खड़ी थी जिसे चोर चोरी कर ले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582


























