👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के लॉकर से दो लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि हापुड़ में स्थित भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के लॉकर से दो लाख 9 हजार रुपए चोरी हो गए. मामले की सूचना मिलने पर फाइनेंस कंपनी में हड़कंप मच गया जिसके बाद कंपनी की महाप्रबंधक और मेरठ रोड की आवास विकास निवासी ईशा अल्लाह खान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























