👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में सोमवार की दोपहर खेतों में अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया. गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह और राजकुमार ने बताया कि वह दोपहर के समय गांव मानक चौक की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में 10 फुट लम्बा अजगर अचानक खेतों में दिखाई दिया. अजगर निकलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने किसी तरह अजगर को पकड़कर गांव के बाहर जंगलों में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582





























