हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में तैनात आठ पुलिसकर्मी सोमवार को रिटायर्ड हो गए। रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को हापुड़ पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कार्य प्रणाली से विभाग को सम्मान मिला है। नए पुलिस कर्मियों को उनके अनुभवों से शिक्षा लेकर ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे पुलिस विभाग का मस्तक और ऊंचा हो। पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन वैभव पांडे ने भी उनके कार्य की प्रशंसा की। जनपद हापुड़ के पुलिस अधिकारियों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से अच्छे स्वास्थ्य व उनके दीर्घायु होने की कामना की।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






























