👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के प्रधान पति अली मुर्तजा को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इसके बाद प्रधान पति ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
गांव असौड़ा के प्रधान पति अली मुर्तजा ने बताया कि शनिवार की रात को वह एक फार्महाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. तभी गांव निवासी एक युवक उनके पास पहुंचा और कई लोगों के सामने उनकी हत्या करने की धमकी दी. इस दौरान 20 लाख रुपए की सुपारी लेने की भी बात कही. इसके बाद पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























