हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के तीनों टोल प्लाजा पर टोल दरों में वृद्धि होने के संकेत मिले हैं. कोरोना काल के दौरान आवाजाही में फर्क पड़ने की वजह से टोल कंपनियों को हुए नुकसान की भरपाई के चलते यह वृद्धि हो सकती है. 15 मार्च तक बढ़ी दरों का प्रकाशन होने की उम्मीद है जिससे अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा. बता दें कि जनपद हापुड़ में तीन टोल प्लाजा है एक टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित पिलखुवा के छिजारसी, दूसरा टोल प्लाजा गढ़मुक्तेश्वर तहसील के अंतर्गत अल्लाहबख्शपुर और तीसरा टोल प्लाजा मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर स्थित है. उम्मीद है कि टोल दरों में होने वाली वृद्धि से अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा. मासिक पास में भी 10 से 15 की बढ़ोतरी की संभावना है.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041
























