हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान ज्ञानेन्द्र त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग पच्चीस करोड़ पौधारोपण पांच जुलाई को प्रस्तावित है जिसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली है।
हापुड़ जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पन्द्रह सौ गड्ढे खोदे जा चुके हैं परन्तु वन विभाग द्वारा इस का मजाक उड़ाया जा रहा है। वृक्षारोपण का आदेश दिसंबर में वन विभाग को दे दिये थे जिसमें दो वर्ष या कम से कम पांच फीट का पौधा निशुल्क ग्राम पंचायतों को देने का आदेश था लेकिन हाफिजपुर नर्सरी से मात्र दो से तीन महीने का पौधा जिसकी लम्बाई छ: इंच से एक फीट की हैं वे पौधे वितरित किये जा रहे हैं जबकि जो पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदे गये हैं उनकी गहराई डेढ़ फीट है ऐसे में ये पौधें कैसे जीवित रह सकते हैं। अगर इन पौधों को रोपित किया जाता है तो ये पौधें एक सप्ताह भी नर्सरी से बहार जीवित नहीं रह सकते हैं। पच्चीस करोड़ पौधारोपण शून्य ही रह जायेगा।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996:























