हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का धंधा जोरों पर है. बुलंदशहर रोड पर स्थित एक जनसेवा केंद्र के संचालक ने नगरपालिका के आईडी, पासवर्ड को हैक कर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए हैं. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि कोटला मेंवतियान निवासी मोहम्मद गुफरान ने अपनी और भंडा पट्टी निवासी इमरान ने बेटे और पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र एक व्यक्ति की मदद से बनवाया था. यह प्रमाण पत्र बुलंदशहर रोड पर स्थित जनसेवा केंद्र के संचालक शाहनवाज ने बनाया था. आरोप है कि शाहनवाज ने नगरपालिका की आईडी और पासवर्ड को हैक कर फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बना दिए. मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया जब यह है दोनों सत्यापन कराने के लिए पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ जिससे विभाग में हड़कंप मच गया. मामला प्रकाश में आने के बाद हापुड़ कोतवाली में तहरीर दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि शाहनवाज के पास नगरपालिका का आईडी और पासवर्ड आया कैसे? साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि हापुड़ में और कितने जनसेवा केंद्र हैं जहां पर इस तरह का धंधा चल रहा है?
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























