हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर को अब पर्यटन की दृष्टि से भी लगातार विकसित किया जा रहा है. गढ़ में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालु अब जल्द ही हॉट एयर बैलून से हवाई यात्रा का आनंद ले सकते हैं. रोमांच से भरपूर यह सफर जल्द शुरू होने जा रहा है जिसका ट्रायल 23 फरवरी को किया जाएगा.
हॉट एयर बैलून से यात्रा करने के लिए तीन हजार रुपए देने होंगे. इसमें इसमें गढ़ किनारे से गजरौला और गढ़ तक हॉट एयर बैलून से हवाई यात्रा की जा सकेगी. हॉट एयर बैलून से आपको गंगा और प्रकृति का शानदार नजारा नजर आएगा. साथ ही यहां आने वाले पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को भी आप देख सकेंगे. इसके लिए रक्षा मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से हरी झंडी मिलने के बाद फ्लाइंग मंकीज नामक प्राइवेट कंपनी ने प्लानिंग शुरू कर दी है.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041























