कांवड़ यात्रा पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई










  • फाइल फोटो

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि भगवान शिव के भक्तों में हरिद्वार, गौमुख व पौराणिक तार्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगा तट से जल लाकर भोले का जलाभिषेक करने की इच्छा मन में पनप रही है तो इस बार वे कोविड-19 खतरे को देखते हुए अपनी इच्छा का दमन कर लें और घर पर रह कर भगवान शिव की अराधना करें।

उत्तराखंड सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया है। इसके साथ ही कांवड़ियों की सेवा में कांवड़ शिविर लगाने वाले सामाजिक संगठनों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं और प्रशासन को कांवड़ शिविर न लगाने का आश्वासन दिया है। (ehapurnews.com)

जनपद हापुड़ में पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर स्थापित है और चंद कि. मी. की दूरी पर बृजघाट स्थित है। प्रत्येक वर्ष जनपद हापुड़, अमरोहा व मुरादाबाद के लाखों कांवड़िए बृजघाट गंगा तट से गंगाजल लाकर अपने-अपने इलाके में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

जिला प्रशासन ने बृजघाट गंगा तट पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। यदि कोई भी शिवभक्त बृजघाट गंगा तट पर स्नान करते हुए अथवा गंगा जल भरते हुए पकड़ा जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद हापुड़ में धारा-144 लागू है। (ehapurnews.com)

उत्तराखंड सरकार भी सख्त:

हरिद्वार प्रशासन ने तो घोषणा कर दी है कि यदि कोई हरिद्वार मे गंगाजल भरते हुए पकड़ा जाएगा तो उसको 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया जाएगा। कांवड़ियों को राज्य सीमा पर ही फैसिलिटी क्वारंटाइन कर दिया जाएगा। यही नहीं क्वारंटाइन का पूरा खर्च भी कांवड़ियों से वसूला जाएगा।

फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106







Related Posts

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

🔊 Listen to this शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि हापुड़, सीमन/अमित कुमार  (ehapurnews.com): पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में हाल ही में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए विद्यालय के…

Read more

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

🔊 Listen to this जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशीहापुड, सीमन(ehapurnws.com):जिला पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नही हुई है परन्तु लोगो ने अभी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ
error: Content is protected !!