Election: आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नेताओं के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद उम्मीदवारों ने जमकर आचार संहिता का उल्लंघन किया. जनपद हापुड़ में भी सभी प्रत्याशियों पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जिनके खिलाफ पुलिस जल्द ही चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी कर रही है. चार्जशीट से पहले पुलिस ने नेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी जारी करेगी.
आपको बता दें कि साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान हापुड़ सदर सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व विधायक गजराज सिंह, भाजपा के हापुड़ सदर से विधायक और प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती, गढ़ में सपा नेता नैना सिंह, धौलाना से मौजूदा विधायक और सपा-रालोद के प्रत्याशी असलम चौधरी, गढ़ से सपा के प्रत्याशी रविंद्र चौधरी आदि पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप है. नेताओं की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया था. अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने सभी जनपद के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव खत्म होने के 15 दिन में चार्जशीट दाखिल की जाए. इस संबंध में पुलिस ने वीडियो और फोटो भी जुटाए हैं जिसमें प्रत्याशी भीभीड़ जुटाकर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं.

मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099







Related Posts

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

🔊 Listen to this हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): वाहन चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। वाहन चोरों ने…

Read more

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

🔊 Listen to this गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हत्या के एक मामले में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार
error: Content is protected !!