हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ का गोल मार्किट अतिक्रमण से भरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और व्यापार चौपट हो रहा है। गोल मार्किट व्यापारियों की मांग पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडे व शहर कोतवाल गुरुवार की शाम को गोल मार्किट पहुंचे और अतिक्रमणकारियों को बाजार को अतिक्रमण करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अतिक्रमण न हटाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गोल मार्किट के व्यापारियों का कहना है कि कुछ दुकानदारों ने पैसे लेकर अपनी दुकानों के बाहर ठिए लगवा रखे है, जो सार्वजनिक सड़क पर कब्जा जमाए है। बाइक व मयूरी रिक्शा से भी अतिक्रमण बढ़ा है। पुलिस, प्रशासन की चेतावनी का शुक्रवार को गोल मार्किट पर व्यापक असर देखने को मिला और वे बोरिया बिस्तर समेट कर जाते हुए दिखाई दिए।

































