हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया है और चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
पुलिसकर्मी जनपद हापुड़ के गांव-गांव, नगर व कस्बों में घूम-घूम कर घोषणा कर रही है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलने से रोकने के लिए पूरे जनपद में रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान जरुरी सेवाओं को ही मुक्त रखा गया है। लोग घरों में रहें, सुरक्षित रहें।
जनपद हापुड़ के पुलिस नोडल अधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक फायर विभाग प्रकाश ने कोरोना वायरस से प्रभावित इलाकों का दौरा करके कंटेनमेंट जोन में शासनादेशों का व रात्रिकालीन कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106

































