हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ का एआरटीओ विभाग अब जल्द ही डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है. स्थानीय डिपो की रोडवेज की 83 बसें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए भेजी गई हैं जिसकी वजह से हापुड़ से किठौर, गाजियाबाद, मोदीनगर, नोएडा पर चलने वाली बसों की किल्लत की वजह से डग्गामार वाहन अधिक किराया वसूल रहे हैं जिससे यात्रियों को सफर करने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है. मामला संज्ञान में आने के बाद अफसरों ने सख्त रुख अपनाने का फैसला लिया है जिसके चलते एआरटीओ विभाग अधिक किराया वसूलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















