हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रेलवे रोड पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे एक गिफ्ट गैलरी में आग लग गई. दुकान में रखा लाखों रुपए का माल आग ने अपनी चपेट में ले लिया. मामले की सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे जिन्हें आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
हापुड़ के मोहल्ला अतरपुरा निवासी रोहित बाटला होटल संचालित करते थे जिन्होंने कुछ महीने पहले होटल बंद कर गिफ्ट गैलरी का काम शुरू किया. रात करीब 9:45 बजे वह दुकान का ताला लगाकर घर पहुंचे ही थे कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि दुकान से धुआं निकल रहा है. जैसे ही रोहित और उनके परिजन दुकान पर पहुंचे तो शटर उठाते ही आग का विकराल रूप देखकर सभी के होश उड़ गए.
मामले की सूचना पाकर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुकान संचालक रोहित बाटला का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी है जिसमें लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हो गया.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























