हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से मिलने के लिए मंगलवार को नन्हा अफसर पहुंचा जिससे मिलकर कप्तान काफी प्रभावित हुए और उन्होंने नन्हें अफसर को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। दरअसल पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर रोजाना की तरह अपने दफ्तर में काम कर रहे थे। तभी एक छह साल का बच्चा वर्दी पहने एसपी दीपक के दफ्तर में घुस गया। नन्हें अफसर से जब कप्तान ने पूछा कि आपको क्या बनना है? तो नन्हा बच्चा बोला उसे भी बड़े होकर आईपीएस बनना है और देश की सेवा करनी है। दीपक भूकर ने इस दौरान बच्चे के साथ काफी बातें की और उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























