हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर तीन फरवरी को हमला करने वाले आरोपी सचिन और शुभम ने पुलिस रिमांड में कई खुलासे किए हैं. पूछताछ में पता चला है कि हमले का मास्टरमाइंड सचिन हैं जिसने शुभम के साथ मिलकर ओवैसी पर टोल प्लाजा पर हमला किया था.
दोनों ने ओवैसी पर हमले की तैयारी साल 2018 में ही कर ली थी. इसके लिए उन्होंने 2018 में ही मेरठ मुंडाली के नगलामठ गांव निवासी आलिम से पिस्टल और गोली खरीदी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हमले के बाद गिरफ्तार किया जिसके बाद पुलिस ने हथियार सप्लायर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बता दें कि न्यायालय के आदेश पर पिलखुवा पुलिस ने रविवार की सुबह 10 बजे दोनों आरोपियों को रिमांड के लिए लिया था. न्यायालय ने 24 घंटे की रिमांड की स्वीकृति पुलिस को दी थी.
Techno Blast के लिए FREE में रजिस्ट्रेशन: 8279806606
























