हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग का काउंटडाउन शुरु हो गया है। 10 फरवरी की सुबह सात बजे प्रदेश की 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव शुरु हो जाएंगे। जनपद हापुड़ की हापुड़ सदर, गढ़ तथा धौलाना विधानसभा सीट पर भी पहले चरण में 10 फरवरी को चुनाव होंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथ के लिए बुधवार को रवाना होने लगी। बारिश की वजह से एक घंटा देरी से टीमे अपने-अपने पोलिंग बूथ के निकली। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी से पार्टियां ईवीएम को लेकर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ी जिससे मतदान गुरुवार की सुबह सात बजे शुरु हो सके।
बता दें कि जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 35 प्रत्याशी मैदान में है जिनके भविष्य का फैसला 11 लाख 26 हजार 684 मतदाता करेंगे। जनपद में इसके लिए एक हजार 129 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न होंगे। नवीन मंडी स्थल से कुल चार हजार 516 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इनमें से 10 फीसदी पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। ईवीएम, वीवीपैट, कोविड किट समेत 42 तरह के सामान के साथ टीमों को रवाना किया जा रहा है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























