हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ विधानसभा सीट से विधायक और भाजपा प्रत्याशी विजय पाल आढ़ती का प्रचार वाहन थाना देहात क्षेत्र के मौहल्ला चैनापुरी में खड़ा था जिसपर अराजक तत्वों ने सोमवार की रात को ईंट फेंकर उसका शीशा तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस को विधायक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
बता दें कि मामला सोमवार की रात का है जब विधायक विजयपाल का प्रचार वाहन मौहल्ला चैनापुरी में खड़ा था। इसी दौरान किन्हीं अरातक तत्वों ने स्कॉर्पियों कार पर ईंट फेंक दी और गाड़ी का शाशी तोड़ दिया। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस दौरान पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























