हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ बराही मौहल्ला निवासी सर्राफ अमित कुमार वर्मा पुत्र राज कुमार वर्मा से गाजियाबाद के सिकरोडा रोड पर हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने आभूषणों से भरा बैग लूट लिया जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है. हापुड़ निवासी अमित कुमार की मसूरी डासना के सिकरोड़ा रोड पर ममता जूलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है. शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे अमित अपने भाई राजीव और पिता राजकुमार वर्मा के साथ दुकान बंद कर हापुड़ लौटने की तैयारी कर रहे थे. अमित के पिता और भाई कार में बैठ चुके थे जबकि वह गाड़ी में बैठने की तैयारी कर रहे थे.
अमित के पास गहनों से भरा बैग था. वहीं मौका देखकर तीन बदमाशों ने अमित पर तमंचा तान दिया और बैग लूटने का प्रयास किया. अमित ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया और मौका देखकर बैग लूटकर फरार हो गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश पैदल आए थे जिन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया.
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























